Tuesday, August 25, 2020

Video Standard क्‍या है?- What is Video Standard in Hindi.

Video Standard
Video Standard जो कि किसी भी स्‍क्रीन पर Resolution और कलर को डिस्‍प्‍ले करने के लिए होते है|Computer मे रिजल्‍ट को डिस्‍प्‍ले करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है|इसके लिए अलग- अलग हार्डवेयर उपयोग किये जाते है|यह अलग-अलग ग्राफिक का उपयोग करते है इसलिए इसे Graphic Card Adapter भी कहा जाता है|यह एक सर्किट बोर्ड के समान ही होता है जो इमेज तथा कलर को डिस्‍प्‍ले करता है|किसी भी ग्राफि़क्‍स स्‍टैण्‍डर्ड को मॉनिटर और वीडियो एडाप्‍टर द्वारा सुरक्षित किया जाता है|स्‍टैण्‍डर्ड उस मॉनिटर पर डिस्‍प्‍ले होने वाले कलर और Resolution को डिस्‍प्‍ले करता है जबकि एडाप्‍टर Signal Transmission की क्षमता है|PC(Personal Computer) की वीडियो तकनीक मे दिनप्रतिदिन सुधार आता जा रहा है|


कुछ मुख्‍य Video Standard निम्‍न है-
1. CGA
2. EGA
3. VGA
4. XGA
5. SVGA

1). CGA = CGA का फुल फॉर्म Colour Graphic Adopter होता है|CGA को 1981 मे IBM(International Business Machine) कंपनी ने बनाया था|CGA चार कलरस को डिस्‍प्‍ले करने की क्षमता रखता है|इस एडाप्‍टर का Resolution 320*200 पिक्‍सेल था जिसमे 320 हॉरिजॉन्‍टल तथा 200 Vertical(उर्ध्‍वाधर) पिक्‍सेल का उपयोग किया जाता है|CGA ग्राफि़क्‍स के लिए अनुकूल नही होता था|CGA मोनोक्रोम के स्‍थान पर तैयार किया गया था|इसमे उच्‍चतम Resolution 640*200 पिक्‍सेल होता है|जहॉ पर 640 हॉरिजॉन्‍टल(क्षैतिज) त‍था 200 Vertical(उर्ध्‍वाधर) पिक्‍सेल होते है|CGA 16 कलर को सपोर्ट करता है|यह ग्राफि़क्‍स तथा इमेज के लिए सक्षम नही होता था|CGA सिस्‍टम विंडोज के नार्मल गेम्‍स के रूप मे  उपयोग किया जाता है|इसको गेम्‍स डिजाइन करने के लिए प्रयोग किया जाता है |

2). EGA = EGA का फुल फॉर्म Enhanced Graphics Adopter होता है|इसे IBM कंपनी द्वारा सन् 1984 मे तैयार किया गया इसमे भी 16 कलरस डिस्‍प्‍ले होते थे|EGA, CGA की तुलना मे अधिक बेहतर हुआ करता था|इसकी डिस्‍प्‍ले क्षमता CGA के अपेक्षा अधिक बेहतर थी|इस एडाप्‍टर का Resolution 640*350 पिक्‍सेल होता है जहॉ 640 हॉरिजॉन्‍टल(क्षैतिज) त‍था 350 Vertical(उर्ध्‍वाधर) पिक्‍सेल होते है|यह CGA की तुलना मे टेक्‍स्‍ट को आसानी से पढ सकता है|EGA, CGA की तुलना मे कार्य करने के लिए अधिक बेहतर है परन्‍तु यह भी अधिक क्षमता वाले ग्राफि़क्‍स तथा डेस्‍कटॉप पब्लिशिंग के लिए अनुकूल नही था|यह अधिक Resolution प्रदान करता है|इसमे CGA की अपेक्षा अधिक कलरस उपयोग किये जाते है|EGA के द्वारा किसी भी स्‍क्रीन के Resolution को सुधारा जा सकता है|

3). VGA = VGA का फुल फॉर्म Video Graphics Array होता है|यह एक प्रचलित डिस्‍प्‍ले स्‍टैण्‍डर्ड है जो IBM कंपनी द्वारा 1987 मे तैयार किया गया था|इसका Resolution 640*480 पिक्‍सेल होता है|किसी भी VGA मॉनिटर का Resolution उसमे उपयोग किये जाने वाले कलरस पर निर्भर करता है 16 कलरस मे 640*480 पिक्‍सेल का Resolution और 256 कलरस मे 320*200 पिक्‍सेल का Resolution उपयोग किया जाता है|VGA द्वारा 60 Hz की गति पर Refresh Rate के साथ स्‍क्रीन पर प्रदर्शित करता होते है|यह एक डिस्‍प्‍ले सिस्‍टम पर कार्य करता है|VGA को 15 पिन कनेक्‍टर भी कहा जाता है|इस पिन की आकृति Alphabet 'D' के समान होती है|इस कनेक्‍टर की लंबाई उपर के तरफ 2.3 से.मी. तथा नीचे की तरफ 2.2 से.मी. होती है|इस कनेक्‍टर की चोडाई 7 से.मी. होती है|इस कनेक्‍टर मे 15 होल होते है|वर्तमान समय मे  सर्वाधिक VGA मॉनिटर का ही उपयोग किया जाता है|

4). XGA = XGA का फुल फॉर्म Extended Graphics Array होता है|XGA का निमार्ण IBM ने 1990 मे किया था|XGA पिछले सभी एडाप्‍टर जैसे- CGA, EGA, VGA आदि की सभी विशेषताओ को सम्मिलित किये हुए है|यह एक उच्‍चतम Resolution ग्राफि़क्‍स स्‍टैण्‍डर्ड है|इस एडाप्‍टर के द्वारा 640*480 पिक्‍सेल का Resolution प्रदान किया जाता है|यह विभिन्‍न प्रकार के कलरस को सपोर्ट करता है|XGA मे Non-interlaced मॉनिटर का उपयोग किया गया|XGA 1024*768 पिक्‍सेल के साथ 256 कलरस डिस्‍प्‍ले होते है|VGA सिस्‍टम मे कुछ प्रॉब्‍लम थी जिन्‍हे सॉल्‍व करने के लिए XGA बनाया गया|VGA सिस्‍टम बिल्‍डर प्रोग्रामर और यूजर के लिए या उनकी प्रॉब्‍लम के लिए नही था तब इस प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व करने के लिए VESA ने एक ऐसा एडाप्‍टर और मॉनिटर डिजाइन किया जो इन सभी प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व कर सके चॅूकि यह VGA का ही विस्‍तार रूप है इसलिए इस एडाप्‍टर को XGA कहा गया|VESA का पूरा नाम Video Electronic Standard Association है|

5). SVGA = SVGA का  फुल फॉर्म Super Video Graphic Array होता है|वर्तमान समय मे सभी Computer इस स्‍टैण्‍डर्ड का उपयोग करते है|SVGA मे मॉनिटर का सबसे  छोटे आकार के 800*600 पिक्‍सेल होते है जिसमे 800 हॉरिजॉन्‍टल(क्षैतिज) तथा 600 Vertical(उर्ध्‍वाधर) पिक्‍सेल होते है|SVGA मे सबसे बडे आकार के मॉनिटर 1280*1024 या 1600*1200 पिक्‍सेल का Resolution सपोर्ट करते है|SVGA Video Standard का सेट है|इसमे 14 इंच 800*600 पिक्‍सेल का Resolution के साथ लगभग 16 लाख कलरस को प्रदर्शित करने की क्षमता रखता है|SVGA मे 16 लाख कलरस पैलेट होती है|प्रत्‍येक पैलेट मे  16 लाख कलरस कोड होते है|इन कलरस का एक साथ स्‍क्रीन पर दिखना उस Computer की संग्रहण क्षमता पर आधारित होता है|SVGA सिस्‍टम एक साथ 256 रंगो को प्रदर्शित करता है|Original VGA जो XGA से भी सफल रहा उसे एक यूनिक नाम देना था चॅूकि इस स्‍टैण्‍डर्ड के अंतर्गत पिछले सभी वीडियो एडाप्‍टर की विशेषताऍ सम्मिलित थी इसलिए इस ग्राफि़क्‍स एडाप्‍टर को पिछले सभी एडाप्‍टर का सुपर कहा गया था|इसे Super Video Graphic Array नाम दिया गया लगभग सभी वीडियो स्‍टैण्‍डर्ड 1990-2000 के मध्‍य तैयार किए गए थे|

Disqus Comments