Sunday, December 20, 2020

जॉयस्टिक कितने प्रकार के होते हैै - What are the types of Joystick in Hindi.

 Types of Joystick

Computer गेम के इतिहास मे कई अलग-अलग टाइप के गेम कंट्रोलर का उपयोग किया गया है|सबसे अच्‍छा और सस्‍ता कंट्रोलर जॉयस्टिक है|जॅायस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्‍यूटर डिवाइस मे कर्सर या पॉइंटर की स्‍पीड को कण्‍ट्रोल करने के लिए  किया जाता है|जॅायस्टिक को एक पायलट द्वारा उपयोग किए जाने वाले कण्‍ट्रोल स्टिक से अपना नाम मिला है|जॅायस्टिक कई सिटीजन और मिलिट्री प्‍लेन के कॉकपिट में मेन कण्‍ट्रोलर डिवाइस है|छोटे जॉयस्टिक्‍स उन लोगों के लिए उपलब्‍ध हैं जिनकें मसल्‍स मे कमजोरी होती है|इनका उपयोग बिजली से चलने वाले व्‍हीलचेयर पर भी किया जाता है कण्‍ट्रोल के लिए चूंकि वे कण्‍ट्रोल मेथड के रूप मे उपयोग करने के लिए सरल और इफेक्टिव है|जॉयस्टिक को आमतौर पर पहली और दूसरी जनरेशन के गेम कंसोल मे कण्‍ट्रोलर के रूप मे उपयोग किया जाता था|पॉइंटर/कर्सर मूवमेंट को जॉयस्टिक पर एक लीवर को शूट करके कण्‍ट्रोल किया जाता है|इस प्रकार के इनपुट डिवाइस का उपयोग ज्‍यादातर गेमिंग एप्‍लीकेशन और कभी-कभी ग्राफिक्‍स एप्‍लीकेशन में किया जाता है|नासा ने अपोलो मिशन मे एक पार्ट के रूप में जॉयस्टिक को कण्‍ट्रोल डिवाइस के रूप में उपयोग किया था|मूवमेंट और उपयोग में माउस के समान, जॉयस्टिक मे भी बटन प्रेजेंट होती है|जॉयस्टिक को कभी-कभी ट्रिगर्स के रूप में भी जाना जाता है|जॉयस्टिक का उपयोग करना बहुत ही सरल है|वर्तमान समय मे जॉयस्टिक बहुत ही कम कीमत में मार्किट उपलब्‍ध है|कुछ जॉयस्टिक मे स्टिक होती हैं जिन्‍हें राइट साइड और लेफ्ट साइड रोटेट किया जा सकता है|जॅायस्टिक आमतौर पर एक मूल USB और सीरियल पोर्ट कनेक्‍शन का उपयोग करके आपके Computer से कनेक्‍ट होता है और यह अक्‍सर एक सॉफ्टवेयर के साथ आता है जो आपको प्रत्‍येक बटन के फ़ंक्‍शन को असाइन करने की परमिशन देता है|जॅायस्टिक एक माउस के समान ही है सिवाय इसके कि माउस के साथ जैसे ही आप माउस को मूव करना बंद करते है, तो कर्सर रूक जाता है|जॅायस्टिक के साथ, पॉइंटर उस डायरेक्‍शन मे आगें बढ़ता रहता  है जो जॅायस्टिक इंडिकेट करता है|पॉइंटर को रोकने के लिए, आपको जॅायस्टिक को उसकी अपराइट पोजीशन मे वापस लाना होगा| जॅायस्टिक पूरी तरह से फिजिकल मूवमेंट का ट्रान्‍सलेट्स करता है|जॅायस्टिक बहुत फास्‍ट इंटरफेस रखते है और अधिकांश गेमस मे आवश्‍यक रूप से फास्‍ट इंटरैक्‍शन प्रोवाइड करते है और इसलिए रेसिंग गेम और फ्लाइंग गेम आदि गेमस मे इनका उपयोग किया जाता है| 

जॉयस्टिक के पांच प्रकार हैं:-

1). Digital Joystick

2). Paddle Joystick 

3). Analog Joystick

4). PC Analog Joystick

5). Joypad

 1). Digital Joystick = होम Computer मे सबसे आम जॉयस्टिक डिजिटल जॉयस्टिक है| इन जॉयस्टिक को अटारी टाइप जॉयस्टिक कहते है क्‍योंकि इन जॉयस्टिक को अटारी में 2600 वीडियोगेम मे प्रेजेंट किया गया था| इस जॉयस्टिक पॉच बटंन उपलब्‍ध थे, जो उनमें से चार जॉयस्टिक दिशा (Up, Down, Right, Left) के बारे में बताते है| यह जॉयस्टिक स्‍टैर्ण्‍डड जॉयस्टिक थी|डिजिटल जॉयस्टिक पर्सनल Computer में उपयोग होने वाली नार्मल जॉयस्टिक है जो सरल  राइट, लेफ्ट, अप, डाउन और फायरिंग कमांड को अप्‍लाई करती है| इन्‍हे "अटारी-स्‍टाइल" डिजिटल जॉयस्टिक भी कहा जाता है|  डिजिटल जॉयस्टिक में अधिक एक्‍सएक्‍ट कंट्रोल पॉसिबल है, फ्लाइट सिम्‍युलेटर प्रोग्राम मे महत्‍वपूर्ण था|

2). Paddle Joystick = पैडल जॉयस्टिक में गेंम और ए‍क फायरिंग बटन को कण्‍ट्रोल करने के लिए उपयोग किए जाने वाले एक बटन होती है| यह सबसे ट्रेडिशनल जॉयस्टिक में से एक है| यह एक नार्मल कंट्रोलर है जिसमें एक बटन होती है जिसका उपपयोग गेम को कण्‍ट्रोल करने के लिए किया जाता है| स्‍क्रीन पर रैकेट को कंट्रोल करने के लिए पहले टीवी गेम के बाद से वीडियो गेम में पैडल कंट्रोलर्स का उपयोग किया गया था| पैडल कंट्रोलर्स कंट्रोल के लिए एनालॉग थ्‍योरी का उपयोग करते है| इनमें बस एक कंट्रोलर में एक पोटेंशियोमीटर और बटन से मिलकर होते है|  

3). Analog Joystick = एक एनालॉग जॉयस्टिक और पैडल जॉयस्टिक मे प्रस्‍तुत दोनों कॉन्‍सेप्‍ट्स को जोडती है| यह एक डिजिटल जॉयस्टिक की तरह गेम को कंट्रोल करते है, लेकिन पैडल जॉयस्टिक जैसे मूवमेंट को मापने के लिए पोटेंशियोमीटर का उपयोग भी करते है| Apple, Amoeba, IBM PC में एनालॉग जॉयस्टिक का उपयोग किया गया है, जिसमें केवल एनालॉग जॉयस्टिक इनपुट थे| एनालॉग जॉयस्टिक डिजिटल के रूप में इतने स्‍टैंडर्डज़ड नही हैं| 

4). PC Analog Joystick = IBM(International Business Machines) ने सबसे पहले इस जॉयस्टिक को अपने पर्सनल Computer के साथ प्रेंजेंट किया था| यह एक प्रकार की साधारण एनालॉग स्‍टाइल वाली जॉयस्टिक है| इस जॉयस्टिक में बहुत-सी बटनें होती है जो नार्मली एक USB पोर्ट के माध्‍यम से Computer सिस्‍टम से कनेक्‍ट होती है| जॉयस्टिक आजकल सबसे सामान्‍य एनालॉग जॉयस्टिक टाइप पर्सनल Computer एनालॉग जॉयस्टिक है|वर्तमान समय मे कुछ निर्माताओं ने अपने इंटरफेस कार्ड में दो कनेक्‍टर लगाए और कुछ कार्ड निर्माताओं ने केवल एक जॉयस्टिक इनपुट लागू किया| एक जॉयस्टिक इंटरफेस कार्ड को सरल और बहुत सस्‍ता बनाता है| आजकल ज्‍यादातर पीसी डिजिटल जॉयस्टिक का उपयोग करते है| कुछ सामान्‍य पीसी जॉयस्टिक प्रोबलम से बचने के लिए और गेम प्रोग्राम के लिए जॉयस्टिक के लिए फास्‍ट कंट्रोलींग प्रोवाइड करने के लिए पीसी जॉयस्टिक कार्ड इंटरफेस के माध्‍यम से कुछ और फैसिलिटी प्रोवाइड करते है|    

5). Joypad = जॉयपैड्स स्टिक के बिना जॉयस्टिक के समान ही हैं| इसके अलावा यह गेम को कंट्रोल करने के लिए एक डायरेक्‍शन पैड (D-Pad) अप्‍पोइंट करते है| जॉयपैड मे बहुत से बटंन होते है|जॉयपैड्स को थोड़ा स्‍लाइटली प्रिमिटिव माना जाता है, लेकिन यह अभी भी वीडियो गेम केट्रोलर के रूप में उपयोग किये जाते है|जॉयपैड को कभी-कभी गेमपैड भी कहते है|यह एक प्रकार का वीडियो कंट्रोलर है, जिसे दोनों हाथों से पकडा जाता है|जॉयपैड्स को पहली बार गेमिंग कंसोल के साथ पब्लिश किया गया था|जॉयपैड्स बहुत तेजी से गेमर्स के बीच लोकप्रिय हो गये|जॉयपैड्स का उपयोग कई प्रकार के गेमस खेलने के लिए कया जाता है| 

Disqus Comments