Tuesday, August 18, 2020

Floppy Disk क्‍या है ?- What is a Floppy Disk in Hindi

Floppy Disk

Floppy Disk को डिस्‍केट भी कहा जाता है|यह प्‍लास्टिक की बनी होती है |यह बहुत सी लचीली प्‍लेटो से बनी होती है|यह बहुत नाजुक होती है, इसलिए इसके उपर एक प्‍लास्टिक का एक कवर लगा होता है |इस प्‍लास्टिक के कवर को Plastic Jacket कहते है|Floppy Disk को ट्रैक और सेक्‍टर मे विभाजित करके सूचना को तैयार किया जाता है|Floppy के केंद्र मे एक बिंदु बना होता है, जिससे ड्राइव की Disk घुमती है |Standard Floppy Disk मे 80 Tracks होते है, जिनमे से प्रत्‍येक Track पर 64 Words आ सकते है |Floppy Disk Magnetic Tape के समान कार्य करता है|Floppy Disk मे सेक्‍टर के समुह को या वह सर्किल जो सेक्‍टर को मिलाकर बनाया जाता है Track कहलाता है|किसी भी सर्किल का वह छोटा पार्ट जो डाटा को संग्रहित करने के लिए उपयोग किया जाता है Sector कहलाता है|Floppy Disk के घुमने की गति 360 RPM(Revolution Per Minute) होती है|इसलिए इसमे रिकॉर्डिंग हेड के खराब होने की समस्‍या होती है|इसमे एक Floppy Disk Drive होता है जो Floppy मे डाटा को Write करने की अनुमति देता है|यदि इसे टेप से पेक कर दिया जाए तो इसमे डाटा को Write नही किया जा सकता है|इसमे एक Index Note होता है, जो Sector की सख्‍या को गिनता है और Access Window के द्वारा डाटा को Access किया जाता है|

Floppy Disk निम्‍न प्रकार की होती है|
1. 8 Inch Floppy Disk
2. 5.25 Inch Floppy Disk
3. 3.5 Inch Floppy Disk

1)  8 Inch Floppy Disk = सन् 1960 के अंत मे पहली Floppy का आविष्‍कार  हुआ था|इस Floppy Disk का निमार्ण हिताची,मत्‍सुशिता और मैक्‍सेल ने किया था|जिसका आकार 8 इंच था|यह Floppy लचीली प्‍लेटो से बनी होती है| इसके उपर एक प्‍लास्टिक का एक कवर लगा होता है |इस प्‍लास्टिक के कवर को  Jacket कहते है |8 इंच वाली Floppy Disk की संग्रहण क्षमता लगभग 80 KB था|इस Floppy के साथ माइक्रो Computer के लिए ऑपरेटिंग  सिस्‍टम बनाया गया था|सबसे पहले इसे केवल डाटा Read के लिए बनाया गया था परन्‍तु बाद मे Floppy मे डाटा Read तथा Write किया जाने लगा|समय के साथ इस Floppy के आकार मे वृध्दि होती गई और बाद की Floppy मे 1.2 MB तक डाटा स्‍टोर किया जा सकता था| सामान्‍य Computer सिस्‍टम मे इस Floppy का उपयोग नही किया जाता है|

2). 5.25 Inch Floppy Disk = इस Floppy को Mini Floppy भी कहा जाता है|सन् 1976 मे एलन लैबर्ट ने वांग लेबोरेटरीज के लिए 5.25 इंच Floppy का आविष्‍कर किया था|इस Floppy की स्‍टोरेज क्षमता 360 KB से लेकर 1.20 MB होती है|इस डिस्‍क मे दोनो साइड डाटा को Write किया जा सकता है|

इस आकार की Floppy Disk निम्‍न प्रकार की होती है|

1.360 KB(2D)  Single Sided Double Density 
2.720 KB(DD) Double Sided Double Density 
3.1.20 MB (HD) Doubles Sided High Density 

Mini Floppy के मुख्‍य पार्ट निम्‍न है-

1. Label Area = Floppy Disk मे जो भी जानकारी स्‍टोर की जाती है|उनके बारे मे जानकारी इस लेबल मे रखी जाती है|Label Area के द्वारा यह ज्ञात किया जाता है कि Floppy मे कौन सी जानकारी  स्‍टोर क‍ी गई है|

2. Write Protected Notch = Floppy Disk पर राइट साइड पर एक छोटा, चौकोर कटआउट बना होता है जो Write Protect Notch कहलाता है|जब Floppy मे Write Protected Notch लगा होता है तो इस Floppy मे कोई भी जानकारी Write नही की जा सकती है और ना ही उन्‍हे मिटया जा सकता है|

3. Spindle Access Hole = Floppy के सेन्‍टर मे एक वृत्‍ताकार चित्र होता है|जब यूज़र Floppy को Floppy Drive मे लगाता है तो Drive Floppy को उसी स्‍थान से दबाकार मीनीमम 360 RPM की स्‍पीड से घूमाती है|यही चित्र Spindle Access Hole कहलाती  है|

4. Index Access Hole = यह Spindle Access Hole के पास का छोटा सा वृत्‍ताकार चित्र होता है|जब यूज़़र Floppy Disk को Format करता है तो पहला ट्रेक इसी होल से शुरू होता है|इस होल को ही Index Access Hole कहा जाता है|

5. Head = Floppy मे नीचे की ओर एक अण्‍डाकार होल होता है|इस स्‍थान से Floppy की जैकेट अण्‍डाकार आकृति मे कटी होती है|Floppy Drive का हेड इसी स्‍थान से डाटा को Read और Write करता है| 

3). 3.5 Inch Floppy Disk = इस Floppy को Micro Floppy भी कहा जाता है | यह Floppy  सर्वप्रथम Apple Computer मे उपयोगकई थी |Micro Floppy आकार मे Min Floppy(5.25 इंच) से छोटी होती है|यह 3.5 इंच वर्गाकार प्‍लास्टिक की जैकेट मे सुरक्षित रहती है|इसकी संग्रहण क्षमता 5.25 इंच वाली Floppy से अधिक होती है|इस तरह की Floppy Disk Computer मे बहुत अधिक उपयोग की जाती है, परन्‍तु वर्तमान समय मे इसका उपयोग डाटा का Backup तैयार करने के लिए किया जाता है|

इस आकार की Floppy Disk निम्‍न प्रकार की होती है|

1. 310 KB(2D) Single Sided Double Density 
2. 720 KB(DD) Double Sided Double Density 
3. 1.44 MB(HD) Doubles Sided High Density 



Disqus Comments